मुंबई में दो बेस्ट बसों के आपस में टकराने से 2 लोगों की मौत

[ad_1]

मुंबई में कल रात रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. ये दुर्घटना दो बेस्ट बसों के आपस में टकराने की वजह से हुआ. दरअसल बेस्ट की दो बसें पोइसर डिपो से डिपो ट्रांसफर के लिए घाटकोपर डिपो की ओर जा रही थीं. तभी गोरेगांव में 01.45 बजे एक बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया. इसी दौरान पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाया. लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के कारण बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई.

इस बीच अचानक ब्रेक लगने से एक ऑटो रिक्शा भी टकरा गया. इससे ऑटो में यात्री जॉनी शंखराम और सुजाता पंचकी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें तुरंत पुलिस द्वारा ट्रॉमा केयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉ. प्रसाद ने 02.45 बजे जॉनी शंखराम को मृत घोषित कर दिया. एक अन्य घायल श्सुजाता पंचकी को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉ. सुषमा और डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऑटोरिक्शा चालक के बाएं गाल पर मामूली चोट आई है.

ये भी पढ़ें : महाराष्‍ट्र बुलढाणा हादसा : मृत यात्रियों का आज सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा

ये भी पढ़ें : Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना

[ad_2]
Source link
↑
Exit mobile version