Election Commission In Punjab Transferred Jalandhar District Magistrate, ADGP And DIG – पंजाब में निर्वाचन आयोग ने जालंधर के जिलाधिकारी, एडीजीपी और डीआईजी का किया तबादला

[ad_1]

चंडीगढ़:

भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंजाब में जालंधर के उपायुक्त, एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और एक पुलिस उप महानिरीक्षक के स्थानांतरण का आदेश दिया. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह तबादले चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के तीन दिन बाद किए गए हैं. बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है.

यह भी पढ़ें

आयोग ने जालंधर के उपायुक्त विशेष सारंगल के तबादले का निर्देश दिया है और आदेश दिया कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर तैनात किया जाए जो उनका गृह जिला नहीं होना चाहिए.

बयान में कहा गया है कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकारी को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है और जालंधर संसदीय क्षेत्र के अंदर तैनात नहीं किया जाना चाहिए.

आयोग ने जालंधर के उपायुक्त पद पर नियुक्ति के लिए तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं. इसके अलावा, चुनाव आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रोपड़ रेंज) जसकरण सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक (सीमा रेंज) नरिंदर भार्गव के स्थानांतरण का भी आदेश दिया.

आयोग ने आदेश दिया है कि इन दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया जाए और उन्हें एक ही संसदीय क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए. आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तीन-तीन नाम मांगे हैं, ये दोनों पुलिस अधिकारी क्रमश: अप्रैल और जून में सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

[ad_2]
Source link
↑
Exit mobile version