Karnataka Cabinet Decision: 200 Unit Electricity Free – कर्नाटक में सभी 5 गारंटी लागू करने का फैसला, जानें क्या हैं ये पांचों योजनाएं

[ad_1]

कर्नाटक: सिद्धरमैया मंत्रिमंडल ने पांच गारंटी को लागू करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा, “हमने आज कैबिनेट की बैठक की, जिसमें पांच वादों पर विस्तार से चर्चा की. हमने तय किया है कि सभी पांचों गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा.” मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष, और अब उपमुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर किए थे और सभी वादों को लागू करने और लोगों तक यह सुनिश्चित करने का वादा किया था.

यह भी पढ़ें

सिद्धरमैया ने कहा कि अन्न भाग्य योजना के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा. साथ ही प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली गृह ज्योति योजना के तहत फ्री में दिया जाएगा. परिवार की महिला मुखिया के लिए 2, 000 रुपये मासिक सहायता की गृह लक्ष्मी योजना 15 अगस्त को शुरू की जाएगी.

कर्नाटक: कांग्रेस की गारंटी योजना इस प्रकार है

  • गृह ज्योति योजना के तहत प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली 
  • गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता 
  • अन्न भाग्य योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के हर सदस्य को प्रत्येक महीने 10 किलो मुफ्त चावल
  • युवा निधि योजना के तहत दो साल तक 18 से 25 साल की उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता
  • सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा शक्ति योजना 

[ad_2]
Source link
↑
Exit mobile version