Madhya Pradesh: 6 People Of The Same Family Killed Due To Old Enmity In Morena – मध्य प्रदेश : मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई है. (फाइल फोटो)

मुरैना.:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में एक दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है. यहां लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई है. मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है. वहीं जिला चिकित्सालय (Hospital) में लाए गए शवों की जांच की जा रही है. देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम होगा. प्रभारी पुलिस अधीक्षक अत्यधिक पुलिस बल लेकर पहुंचे गांव पहुंचे हैं. मुरैना के लेपा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें

कूड़ा डालने का विवाद बना मौतों का कारण

वर्ष 2013 में कूड़ा डालने को लेकर गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर में विवाद हुआ था. विवाद में उस समय धीर सिंह तोमर परिवार के दो लोगों की मृत्यु हुई थी. गजेंद्र सिंह तोमर का परिवार घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया था. 

मामले में दोनों के बीच न्यायालय के बाहर हुई सुलह के बाद आज ही गजेंद्र सिंह तोमर का परिवार गांव आया था. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से धीर सिंह तोमर परिवार ने लाठी-डंडों और गोली चला कर परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में गजेंद्र सिंह तोमर और दो पुत्रों, तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें : 

[ad_2]
Source link
↑
Exit mobile version