News

Rajasthan Minister Congratulates Travellers Of Moon Mission – मैं चंद्रयान-3 के यात्रियों को सलाम करता हूं: राजस्थान के खेल मंत्री का अजीबोगरीब बयान

राजस्थान के एक मंत्री ने बुधवार को गलती से ‘चंद्रयान-3’ मिशन में भाग लेने वाले “यात्रियों” को बधाई दे डाली. राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के मानव रहित लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ घंटे पहले यह बात कही. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “अगर हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई …तो हमारे जो यात्री गए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं. हमारा देश, विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान में एक कदम और आगे बढ़ा, उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.”

यह भी पढ़ें

अशोक चांदना इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. लोग उनके वीडियो बयान को शेयर करते हुए तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. दरअसर बुधवार को जयपुर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा गया तो उन्होंने अजीबो-गरीब बयान दिया. अशोक चांदना ने कहा- हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं. चांदना इस बयान के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं.

गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना बुधवार को एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. जहां पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा- हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च में एक कदम और आगे बढ़ा. उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. इसी बयान में उन्होंने आगे कहा जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं. अब इस बयान को लेकर वो मजाक के पात्र बन रहे हैं. 

चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

बुधवार को तय समय पर चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है. राजस्थान में भी जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है. 

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा एक नया इतिहास

उल्लेखनीय है कि इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. 

ये भी पढ़ें : मून मिशन की सफलता पर दुनियाभर के शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, यहां जानिए किस नेता ने क्या कहा

ये भी पढ़ें : चंद्रयान-3 के लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर,जानें अब 14 दिन तक चांद पर क्या-क्या करेगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिछले साल रिलीज़ हुयी कुछ बेहतरीन फिल्मे जिनको जरूर देखना चाहिए | Best Movies 2022 Bollywood इस राज्य में क्यों नहीं रिलीज़ हुयी AVTAR 2 QATAR VS ECUADOR : FIFA WORLD CUP 2022 Fifa world cup 2022 Qatar | Teams, Matches , Schedule This halloween hollywood scare you with thses movies