News

BJP And Shinde-led Shiv Sena Will Contest Together On All 288 Seats In Maharashtra Assembly: Bawankule – भाजपा और शिंदे नीत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर लड़ेंगी चुनाव : बावनकुले

भाजपा और शिंदे नीत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर लड़ेंगी चुनाव : बावनकुले

भाजपा और शिंदे नीत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी.

नागपुर (महाराष्ट्र):

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को नागपुर में यह जानकारी देते हुए कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें

बावनकुले की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि आगामी चुनाव के लिए शिंदे नीत शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे में अनुचित व्यवहार किया जा रहा है. बावनकुले ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.” महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (एमवीए) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा.

यह भी पढ़ें-
कब और कैसे बनी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की योजना? जानें अब तक का Update
सपा की दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : लोकसभा चुनाव में UP से 50 सीट जीतने का लक्ष्य


Source link

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिछले साल रिलीज़ हुयी कुछ बेहतरीन फिल्मे जिनको जरूर देखना चाहिए | Best Movies 2022 Bollywood इस राज्य में क्यों नहीं रिलीज़ हुयी AVTAR 2 QATAR VS ECUADOR : FIFA WORLD CUP 2022 Fifa world cup 2022 Qatar | Teams, Matches , Schedule This halloween hollywood scare you with thses movies