News

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking Salman Khan Movie Eid 2023 Release

[ad_1]

सलमान खान के फैन्स का इंतजार हुआ खत्म, शुरू हुई 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस बुकिंग स्टार्ट

नई दिल्ली:

सलमान खान इस ईद पर अपने फैंस के लिए फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की सौगात लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसे सलमान खान के फैंस ने खूब पसंद किया है. फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं. इस बीच एक्टर की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं. हालांकि यह एडवांस बुकिंग अभी इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में शुरू हुई है.

यह भी पढ़ें

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की मानें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कुछ देशों में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. हालांकि अभी मध्य पूर्व के देशों में सलमान खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को शुरू नहीं किया गया है. लेकिन इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है. वहीं बताया जा रहा है कि इंडिया में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस बुकिंग 17 अप्रैल से शुरू होगी. 

आपको बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सलमान खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहली बार पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ काम कर रही हैं. 

दीपिका पादुकोण हॉलिडे खत्म कर मुंबई वापस लौटी

[ad_2]
Source link

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *