News

Republic Day 2024 LIVE Updates From Kartavya Path 75 Republic Day Glimpse Of Women Empowerment Will Be Seen On Kartavya Path Republic Day – Republic Day 2024 LIVE Updates: 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न, शंख नगाड़े से शुरू होगी परेड

[ad_1]

Republic Day 2024 LIVE Updates: 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न, शंख नगाड़े से शुरू होगी परेड

Republic Day 2024 : महिला सशक्‍तीकरण के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वां गणतंत्र दिवस

भारत महिला सशक्‍तीकरण के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में भारत का नेतृत्व करेंगी. इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक, उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम. फातिमा बीवी और ‘बॉम्बे समाचार’ के मालिक होर्मुसजी एन. कामा सहित 132 प्रतिष्ठित शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई.

कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को “महिला सशक्तीकरण” पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक मिलेगी.

बिहार के जंगलों में 2022 में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपने पैर गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी विभोर कुमार सिंह को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. दिल्ली पुलिस के 29 कर्मियों को भी विभिन्न श्रेणी में वीरता एवं सेवा पदक दिए जाएंगे.

LIVE UPDATES…

Republic Day 2024: CM योगी ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया…

75 Republic Day: मणिपुर के इंफाल में गणतंत्र दिवस समारोह

बिहार CM नीतीश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Republic Day 2024: भारत के लोगों की शक्ति अनंत- मोहन भागवत

Republic Day: हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

75 Republic Day पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

Republic Day: माई डियर फ्रेंड नरेंद्र मोदी… इमैनुअल मैक्रों

Republic Day 2024: संविधान के प्रति समर्पित और गर्वित होने का अवसर: पुष्‍कर सिंह धामी

Republic Day 2024: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

75 Republic Day: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनसे संविधान में निहित सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुन: प्रतिबद्ध करने का संकल्प लेने व समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल
सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है, जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है. डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है.

Republic Day 2024: रक्षा मंत्री का भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया.

Republic Day 2024: फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते…

परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे. कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का भी गवाह बनेगा.  परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी.

गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- PM मोदी

Republic Day Parade: तीनों सेवाओं का महिला दस्ता
सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में पहली बार शामिल होगा. ऐसा पहली बार होगा जब पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाकर करेंगी.

75 Republic Day: 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न

भारत राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान अपनी सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन करेगा. देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा.

Republic Day Parade: कर्तव्‍यपथ पर परेड देखने पहुंच रहे लोग

Republic Day: तिरंगे के रंग की रौशनी से नहाए रेलवे स्‍टेशन…

Republic Day 2024: कर्तव्‍यपथ पर कैसा है सुरक्षा का इंतजाम?

महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग को तिरंगे के रंग से सजाया…

जम्मू-कश्मीर का भीमगढ़ किला तिरंगे की रोशनी से जगमगाया

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:00 बजे से शुरू

Republic Day 2024: पद्मश्री से सम्मानित 34 गुमनाम नायक…
हस्ती कन्या के नाम से मशहूर भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज उन 34 गुमनाम नायकों में शामिल हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.

75 Republic Day: सशस्त्र बल कर्मियों के लिए 80 वीरता पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी. छह कीर्ति चक्र में से तीन को मरणोपरांत और 16 शौर्य चक्र में से दो को मरणोपरांत प्रदान किये जाने की घोषणा की गई.



[ad_2]

Source link

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *