News

Shimla Records Warmest February Night 11 Degree Celsius Above Normal Ndtv Hindi Ndtv India

[ad_1]

शिमला में फरवरी की रात सबसे गर्म, तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री के साथ फरवरी की सबसे गर्म रात रही, जो सामान्य से ग्यारह डिग्री अधिक है. शहर में आखिरी बार 23 फरवरी, 2015 को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान भी शिमला से कम रहा.

यह भी पढ़ें

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 11.1 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 11.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 12.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.8 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में पारा 30 डिग्री के पार चला गया, वहीं ऊना दिन में सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कल्पा में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुफरी के प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा में दिन का तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस, 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मनाली में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस जबकि डलहौजी और धर्मशाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Featured Video Of The Day

दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीते, मध्‍य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 

[ad_2]

Source link

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *